फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder in women

महिला की गला रेतकर हत्या

Wed, 04 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Wed, 04 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
murder in women
- फोटो : Demo pic
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल टिकरिया में बुधवार सुबह हत्या कर फेंकी गई महिला (32) की लाश मिलने से सनसनी मच गई। उसका गला रेतने के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया था। देर शाम तक पुलिस महिला की शिनाख्त में लगी रही। शव से आ रही दुर्गंध से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या दो-तीन दिन पहले की गई थी।
विज्ञापन



सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक जंगल टिकरिया में वन विभाग द्वारा बनाई गई सुरक्षा खाई में कर्मचारियों ने सुबह एक महिला का शव देखा। उसने बैगनी रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर त्रिशूल बना था। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चेहरे पर तेजाब नहीं फेंका गया था बल्कि कीड़े खा गए थे। महिला के शव के पास खून के धब्बे और कोहनियों पर चोट के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों से महिला ने संघर्ष किया होगा। हत्या के बाद शव छिपाने के लिए उसे खांई में फेंककर पत्तों से ढक दिया गया था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जब वन विभाग के कर्मचारी गश्त से लौट रहे थे तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने पास जाकर जब पत्ते हटाए तो महिला की लाश दिखाई पड़ी। उन्होंने सरहरी पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की कोशिश की, मगर देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed