फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   money was demonded to chairman telling osd of CM yogi

सीएम का ओएसडी बताकर नगर पंचायत अध्यक्ष से मांगी रंगदारी  

Tue, 26 Dec 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
money was demonded to chairman telling osd of CM yogi
- फोटो : demo
पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल से मोबाइल फोन पर खुद को सीएम योगी आदित्यनाथ का ओएसडी बल्लू राय बताकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को लखनऊ से हिरासत में लिया है। दोनों युवकों से गोरखपुर में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए युवक पहले भी रंगदारी मांग चुके हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर 7839893188 नंबर से किसी ने कॉल करके खुद को सीएम का ओएसडी बल्लू राय बताया और रकम की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने तब इस कॉल को किसी की शरारत समझकर शिकायत नहीं की। 23 दिसंबर को दोबारा उनके मोबाइल फोन पर कॉल की गई। फोन पर ही किसी व्यक्ति ने खुद को सीएम का ओएसडी बताया और बैंक अकाउंट नंबर 3172463949 में कैश जमा कराने के लिए कहा। ऐसा न करने पर अंजाम भुगताने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इससे चिंतित नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने कुछ करीबियों के जरिये सीएम के ओएसडी बल्लू राय से बात की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और छानबीन शुरू हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीपीगंज थाने में रंगदारी मांगे जाने की तहरीर दी है। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को लखनऊ से हिरासत में लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक सीएम के ओएसडी के नाम का दुरुपयोग किया गया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि लखनऊ से हिरासत में लिए गए युवकों ने रंगदारी मांगने की बात कबूली है। कुछ और मामलों में भूमिका संदिग्ध लग रही है। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रू कॉलर पर योगी पीआरओ शो कर रहा था
नगर पंचायत अध्यक्ष के पास जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, वो ट्रू कॉलर पर योगी पीआरओ शो कर रहा था। इस वजह से अध्यक्ष डर गए थे। बाद में छानबीन हुई तो पता चला कि हिरासत में लिए गए युवकों ने ट्रू कॉलर के लिए फेक आईडी बनाई थी।   


नगर पंचायत अध्यक्ष से पैसा मांगने की जानकारी नहीं है। पीपीगंज से कुछ लोगों के फोन आए थे। पुलिस में केस दर्ज कराने को कहा था। अब पुलिस कार्रवाई करेगी। 
- बल्लू राय, ओएसडी मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed