फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation with girl, alleged people beat to her mother and sister

युवती से छेड़छाड़, विरोध पर घरवालों को पीटा

Fri, 07 Oct 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 07 Oct 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Molestation with girl, alleged people beat to her mother and sister
molestaion
जिले में महिला अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एक और घटना में शोहदोें ने पहले एक युवती से छेड़छाड़ की और उसके बाद विरोध करने पर पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसकी मां और छोटी बहन से भी घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


रसूलपुर के रहने वाले व्यक्ति कैंट क्षेत्र में परिवार के साथ किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। पड़ोस में रहने वाले युवक आए दिन उनकी बड़ी बेटी से छेड़छाड़ करते हैं। पांच अक्टूबर की शाम करीब छह बजे उनकी बड़ी बेटी सामान लेने घर से निकली थी। आरोप है कि पड़ोस के विक्की, सुमई, लालमन और बिहारी ने पहले उससे छेड़छाड़ की और भद्दे कमेंट भी किए। युवती ने जब विरोध किया तो वे हाथापाई करने लगे। शोर मचाने पर उसकी मां और छोटी बहन पहंचीं तो आरोपी उनसे भी उलझ गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद आरोपी पांच-छह दोस्तों के साथ युवती के घर पहुंचे और दोनों बहनों और मां की पिटाई कर फरार हो गए। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी। पत्नी और बेटियों के साथ कैंट थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की। इंस्पेक्टर कैंट बृजेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed