{"_id":"5df8701b8ebc3e87d700d083","slug":"molestation-case-registered-against-kasia-kushinagar-circle-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगले पर बुला दुष्कर्म का प्रयास, सीओ कसया के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंगले पर बुला दुष्कर्म का प्रयास, सीओ कसया के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने का केस दर्ज
Tue, 17 Dec 2019 11:35 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, कसया(कुशीनगर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, कसया(कुशीनगर)
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में सीओ कसया के खिलाफ कसया थाने में ही छेड़खानी और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। इसके मुताबिक दो अक्तूबर की शाम को कसया की एक सामाजिक कार्यकत्री को सीओ ने बंगले पर बुलाया। अकेला पाकर सीओ ने दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर फर्जी केस दर्ज कराने की धमकी दी।
उस वक्त कसया के सीओ रामदास प्रसाद थे। हालांकि सीओ ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। इस मामले में एडीजी रेंज जयनारायण सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। दोषी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विवाद के सिलसिले में सीओ से मिली थी महिला
कसया सीओ के खिलाफ कसया थाने में छेड़खानी और धमकी देने का केस दर्ज कराने वाली सामाजिक कार्यकत्री का कहना है कि वह एक महिला का विवाद हल करवाने के सिलसिले में सीओ से मिलने गई थी। सीओ ने अपने बंगले पर मेरे साथ गई अन्य महिलाओं को हटाकर मुझसे अकेले में बात करने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में सामाजिक कार्यकत्री ने कहा है कि वह गरीबों की मदद के लिए काम करती है। इस सिलसिले में मैं सीओ से मिली थी। सीओ ने कुछ गरीबों की मदद की थी। जिससे उनपर विश्वास हो गया।
इसी सिलसिले में कसया के कांशीराम आवासीय कॉलोनी की एक महिला के पुराने विवाद के सिलसिले में सीओ से 1 अक्तूबर 2019 को मिलने गई थी। आरोप है कि 2 अक्तूबर को सीओ पीड़िता के घर गए और बंगले पर मिलने के लिए बुलाया। वहां अकेला पाकर उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी किया और धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।