फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Men killed his pregnent wife with axe

गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 26 May 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 26 May 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Men killed his pregnent wife with axe
कत्ल
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भौराबारी गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पति गांव छोड़कर फरार हो गया। मां के शोर मचाने पर एकत्र ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक भौराबारी गांव निवासी महेंद्र मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करता है। उसकी पत्नी पिंकी पांच महीने की गर्भवती थी। बुधवार की रात वह शराब के नशे में घर आया। उसके तीनों बच्चे महेंद्र की मां के पास सोए थे। पत्नी के कमरे में पहुंचने पर महेंद्र का किसी बात पर पिंकी से विवाद हो गया। दोनों के बीच शराब को लेकर अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन


नाराज महेंद्र ने पहले तो मारपीट की फिर घर में रखी कुल्हाड़ी से पिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिंकी का शोर सुनकर मां मौके पर पहुंची तो महेंद्र के हाथ में कुल्हाड़ी थी। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग आने लगे। इसी बीच महेंद्र फरार हो गया। लहूलुहान पिंकी को ग्रामीण अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed