{"_id":"56fc2f944f1c1b227ef00608","slug":"medicine-bussinessman-familys-two-child-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी के परिवार के दो बच्चे लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यापारी के परिवार के दो बच्चे लापता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोकुल अपार्टमेंट से बुधवार की शाम दवा व्यापारी का भतीजा एवं भतीजी लापता हो गए।
देर शाम तक जब बच्चे नहीं आए तो घर वालों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
कॉलोनी की सीसीटीवी फुटेज में बच्चों की अंतिम लोकेशन शाम 6:12 बजे दिखी है।
गोकुल अपार्टमेंट में रहने वाले राजेश खेमका की बेतियाहाता चौराहे के पास किशन मेडिकल स्टोर नाम से दुकान हैं।
भतीजी माही खेमका (7 साल) और आर्यन खेमका (5 साल) एसएस एकेडमी में पढ़ते हैं।
दोनों के माता- पिता में अलगाव हो चुका है और दोनों बड़े पिता राजेश के घर रहते हैं।
घर वालों के मुताबिक शाम के समय कॉलोनी के सभी बच्चे आपस में खेलते हैं और अक्सर एक-दूसरे के घर भी चले जाते हैं।
बुधवार की शाम बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों लापता हो गए।
शाम सात बजे तक वे घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई।
मोहल्ले के किसी भी घर में उनके न होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच शुरू कर दी है।
कैमरे में बच्चे अकेले ही बाहर जाते दिखाई पड़ रहे हैं।