फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot with a women and consumer service centre holder

महिला और ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट

Mon, 09 May 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 May 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
loot with a women and consumer service centre holder
लूट - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने सोमवार को कैंट और बड़हलगंज क्षेत्र में लूटपाट कर सनसनी फैला दी। रुस्तमपुर में जहां बैंक से 10 हजार रुपये लेकर घर जा रही महिला का पर्स बदमाशों ने छीन लिया वहीं बड़हलगंज के मधुपर में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र के मुनीम पर तमंचा तानकर कैश बाक्स में रखे रुपये लेकर वे फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे प्रिया दूबे नाम की महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लूट की सूचना दी। महिला ने बताया कि वह एसबीआई से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। बैंक के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। वारदात के बाद वे ट्रांसपोर्टर नगर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


कैंट पुलिस ने प्रिया के मोबाइल पर फोन किया तो उन्होंने शास्त्री चौक पहुंचने की जानकारी दी। पुलिस ने उनका इंतजार किया लेकिन वह नर्हीं आइं। कुछ देर बाद उनका मोबाइल भी बंद हो गया। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्व प्रधान रवींद्र यादव के मधुपुर चौराहे पर स्थित इलाहाबाद के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार की दोपहर तीन बजे उनका बेटा और कैशियर बैठे थे। एक बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने तमंचा तानकर कैश बाक्स में रखे 12,600 रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद बदमाश मदनपुर की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों के बारे में छानबीन की लेकिन वे मिले नहीं।


तरकुलहा मंदिर में उड़ा दी महिला की चेन
तरकुलहा मंदिर में सोमवार की दोपहर बेटे उदय के साथ पूजा करने आईं महिला शारदा देवी की चेन उचक्के ने उड़ा दी। दीवान बाजार की रहने वाली महिला रिश्तेदार के बच्चे के मुंडन में आई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed