{"_id":"59380d804f1c1b821c9c95f3","slug":"loot-of-82-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर चाकू से हमला कर 82 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर चाकू से हमला कर 82 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला थाना क्षेत्र के विजई गांव में घोड़ा बेचकर लौट रहे व्यापारी दीप नारायण यादव पर चाकू से हमला कर बदमाशों ने 82 हजार रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनका इलाज कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दीप नारायण की बहन की बुधवार को शादी थी। इसी की तैयारी के लिए उन्होंने घोड़ा बेचा था।
दीप नारायण मंगलवार की रात इलाके में ही घोड़ा बेचकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के ही जयराम यादव, जगदीश यादव और अन्य ने उन्हें घेर लिया और उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों के हमले से दीप नारायण लहूलुहान होकर गिर गए। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर आ गए, लेकिन लोगों को आता देख बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए। दीप नारायण के मुताबिक वह घोड़ा खरीदने-बेचने का व्यापार करते हैं। बुधवार को बहन की शादी की तैयारी के लिए उन्होंने घोड़ा बेचा था। 82 हजार रुपये लेकर जब वह घर लौट रहे थे तो रास्ते में बदमाशों ने हमला कर नकदी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।