फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loot in Kushumhi jungle with a gitl ang her maternal uncle

कुसम्ही जंगल में मामा-भांजी से लूट

Fri, 04 Nov 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 04 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Loot in Kushumhi jungle with a gitl ang her maternal uncle
लूट की शिकार सोनम और सुनील। - फोटो : Amar Ujala
कुसम्ही जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर पूछताछ के बहाने मामा-भांजी को रोककर बाइक सवार बदमाशों ने रुपये, मोबाइल और गहने लूट लिए। खुद को सिपाही बताने वाले बदमाश दोनों को प्रेमी युगल समझ अर्दब में लेेने की कोशिश कर रहे थे। बात न बनने पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने खोराबार पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार पिपराइच के चकदहा की रहने वाली सोनम का ननिहाल कुशीनगर, अहिरौली के बघवार में है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने मामा सुनील के साथ बुढ़िया माई मंदिर आई थी। दर्शन करने के बाद दोनों टेंपों पकड़ने पैदल ही मेन रोड पर आ रहे थे। इसी बीच सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। खुद को सिपाही बताने वाला युवक उन्हें प्रेमी युगल समझकर तलाशी लेने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर जंगल में घूमने का कारण पूछने के साथ ही अर्दब में लेने लगा। सुनील ने इसका विरोध किया तो दोनों बदमाश पिटाई कर उसका मोबाइल, जेब में रखे तीन हजार रुपये और सोनम के कान की बाली छीनकर भाग निकले। घटना के बाद सुनील ने शोर मचाते हुए बुढ़िया माई मंदिर पहुंच दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलने के बाद पहुंची खोराबार पुलिस को दोनों ने बदमाशों का हुलिया बताने के साथ ही तहरीर दी। एसओ खोराबार राकेश यादव ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

39 हजार रुपये ले भागे बदमाश

बेलघाट के मुंडेरा में बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल में टंगा रुपये भरा बैग बदमाश लेकर फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बेलघाट प्रतिनिधि के अनुसार संतकबीरनगर, धनघटा के मनिकापुर निवासी रामप्रीत बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पीएनबी की कुरीबाजार शाखा आए थे। खाते से 40 हजार रुपये निकालने के बाद एक हजार पर्स में रखे, शेष 39 हजार बैग में रखकर साइकिल से घर जा रहे थे।


मुंडेरा बाजार मोड़ पर रामप्रीत लघुशंका करने सड़क किनारे चले गए। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाश साइकिल के हैंडल में टंगा बैग लेकर संतकबीरनगर की तरफ भाग निकले। यह देख रामप्रीत ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश कुछ देर में ही आंखों से ओझल गए। घटना की जानकारी फोन से उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही बेलघाट पुलिस को दी। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed