{"_id":"5862881e4f1c1b741aeec034","slug":"loot-for-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की पत्नी की बॉली छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी की पत्नी की बॉली छीनी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 27 Dec 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
टेंट व्यवसायी पति के साथ बाइक से लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बॉली छीन ली। छीनाझपटी में वह बाइक से नीचे गिर गईं और चोेटिल हो गईं। महिला ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी है, मगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी है। देर शाम तक थाना पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की थी। उधर, हादसे के बाद से पति भी दहशत में हैं।
जंगल कौड़िया के रहने वाले योगेंद्र टेंट का व्यवसाय करते हैं। पत्नी कमलावती को इलाज के लिए मंगलवार को लेकर गोरखनाथ इलाके के एक निजी अस्पताल में लेकर गए हुए थे। पत्नी को दिखाने के बाद शाम में साढ़े सात बजे के करीब वह लौट रहे थे। जंगल कौड़िया कस्बा के पास पीछा कर रहे दो बाइक सवार उनकी बाइक के बगल में आए और पीछे बैठी कमलावती के कान पर झपट्टा मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों नीचे गिर गए और बदमाश बाली लेकर फरार हो गए। योगेंद्र ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए कमलावती को भर्ती कराया। जंगल कौड़िया चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना क्षेत्र चिलुआताल में है, उनसे इस मामले में कोई लेना देना नहीं है।