{"_id":"571a7fc94f1c1bac278b45c9","slug":"lady-raeched-husband-house-with-barat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के घर बारात लेकर पहुंची महिला, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के घर बारात लेकर पहुंची महिला, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
बारात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को दूसरी शादी करने से रोकने के लिए शुक्रवार सुबह महिला बारात लेकर उसके घर पहुंच गई, जहां परिवार की महिलाओं ने उस पर युवक को फंसाकर जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इस कारण तीन घंटे तक गांव में गहमागहमी बनी रही। सूचना पर जब एसओ खोराबार गांव पहुंचे तो युवक और उसके पिता फरार हो गए। बवाल की आशंका में पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला ने शादी न रुकने पर बारात में जाकर हंगामा करने की चेतावनी दी है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार बेलीपार क्षेत्र की रहने वाली सुधा चौधरी (32) की शादी 14 साल पहले पड़रौना में हुआ था। दोनों का एक बेटा हुआ था। आंगनबाड़ी में काम करने वाली सुधा पति से मतभेद होने के कारण आठ साल पहले अलग हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद पड़ोस में रहने वाली महिला के रिश्तेदार खोराबार, बहरामपुर के मनीष से उसकी जान-पहचान हो गई। छह साल पहले प्रेम विवाह कर दोनों पड़रौना में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। मनीष से भी उसे एक बेटा पैदा हुआ। दिल्ली में रहकर मजदूरी करने वाले मनीष ने घरवालों के दबाव में दूसरी जगह शादी तय कर ली और घर चला आया।
शुक्रवार को मनीष की शादी होने की जानकारी मिलने पर सुधा दोपहर 12 बजे बहरामपुर गांव के दुर्गा मंदिर पहुंची और वहां से बैंडबाजे के साथ बारात लेकर उसके घर पहुंच गई। यह खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। परिवार की महिलाओं ने सुधा पर झांसा देकर मनीष को अपने साथ रखने और शादी करने का झूठा आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया।
इसी बीच मनीष पिता के साथ फरार हो गया। हंगामा होने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ खोराबार पीके सिंह महिला को थाने ले आए, जहां से उसे शिकायत दर्ज कराने महिला थाने भेज दिया गया। सुधा पुलिस पर उसके पति की जबरन दूसरी शादी में सहयोग करने का आरोप लगा रही थी।