{"_id":"597640874f1c1b1e198b4828","slug":"kidnapping-of-two-sisters-from-the-market-gangrape-with-younger-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरे बाजार से हथियारों के बल पर दो बहनों का अपहरण, छोटी से किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरे बाजार से हथियारों के बल पर दो बहनों का अपहरण, छोटी से किया गैंगरेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, संतकबीरनगर
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर के बरदहिया बाजार में सोमवार को खरीदारी करने आई बस्ती की दो सगी बहनों को असलहे के दम पर बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और मोहम्मदपुर कठार गांव स्थित स्कूल में छोटी बहन के साथ दोनो युवकों ने रेप किया। करीब चार घंटे बाद आरोपियों के चंगुल से छूटीं बहनों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बस्ती जिले की रहने वाली 32 और 22 वर्षीय दोनों बहने शादीशुदा हैं। सोमवार को वह बरदहिया बाजार में साड़ी खरीदने आई थीं। पीड़ित छोटी बहन ने बताया कि बाजार में ही दो बाइक से दो युवक मिले और असलहा दिखाकर उन्हें जबरन बाइक पर बैठा लिया। दूसरा युवक पीछे-पीछे दूसरी बाइक से चल रहा था। अशरफाबाद ईंट भट्ठे के पास लघुशंका की बात कह कर उन्होंने बाइक रोकने को कहा, बाइक की गति धीमी होते ही दोनों कूद कर भागने लगीं।
जिस पर दोनों युवकों ने पीछा करके उन्हें फिर से पकड़ लिया और मोहम्मदपुर कठार गांव के एक प्राइवेट स्कूल में ले गए। वहां बड़ी बहन को कमरे में बंद कर छोटी के साथ दोनों ने रेप किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद उन्होंने घटना की सूचना डायल 100 पर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाल राकेश सिंह यादव और चौकी इंचार्ज मगहर शशिभूषण पांडेय भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि छोटी बहन ने घटना की जानकारी दी है, बड़ी बहन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच चल रही है, दोनों के मेडिकल परीक्षण के बाद ही घटना के बारे में बताया जा सकेगा।