फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jail shifting to manoj ojha

शातिर मनोज ओझा की जेल बदली

Tue, 27 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 27 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
jail shifting to manoj ojha
क्राइम
 मंडलीय कारागार से दो बदमाशों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया है। दोनों बंदियों का नाम जेल में हुए बवाल में सामने आया था। इसके बाद डीएम ने उन्हें दूसरी जेल भेजने का आदेश दिया था। इनमें तिहाड़ जेल से मेयर को धमकी देने वाले टोनी ओझा के भाई मनोज ओझा को सिद्धार्थनगर और अंबरीश राय को महराजगंज जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


खोराबार पुलिस ने शातिर वाहन चोर मनोज ओझा को 2011 में गिरफ्तार किया था। 22 जून 2011 को जेल से पेशी पर लाने के दौरान उसका भाई टोनी ओझा सिपाही की हत्या कर उसे पुलिस अभिरक्षा से ले भागा था। बाद में गोरखपुर पुलिस ने मनोज को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वह तभी से मंडलीय कारागार में बंद है। दिल्ली पुलिस के हाथ लगा टोनी ओझा तिहाड़ जेल में है। तिहाड़ से ही मेयर डॉ. सत्या पांडेय को वह दो बार धमकी भरी चिट्ठी भेज चुका है।
विज्ञापन


मनोज ओझा को बीते दिनों जेल में हुए बवाल में संलिप्त पाया गया था। उसकी दबंगई को देखते हुए जेल प्रशासन ने रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद उसे शिफ्ट किया गया है। उधर, आजमगढ़ जेल से गोरखपुर लाए गए शातिर बदमाश अंबरीश राय को महराजगंज जेल भेजा गया है। उसपर गोरखपुर जेल से आजमगढ़ में नेटवर्क चलाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed