{"_id":"e4044984221400aa1c0217ff07fa78ff","slug":"innova-car-crash-with-truck-three-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी इनोवा, ड्राइवर की मौत, सात गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में घुसी इनोवा, ड्राइवर की मौत, सात गंभीर
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार के सीयर में शुक्रवार की सुबह इनोवा ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में इनोवा चालक की मौके पर मौत हो गई। इसमें बैठे सात लोगों की हालत गंभीर है। खलीलाबाद के रहने वाले अधिवक्ता अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे का मुंडन कराने विंध्याचल जा रहे थे। चौरीचौरा के तरकुलहा में ट्रक की चपेट में आने से कुशीनगर, कसया की रहने वाली युवती के साथ ही एक साल के बच्चे की मौत हो गई।
संतकबीरनगर, दलेलगंज के अधिवक्ता वीरेंद्र यादव के बेटे शिवांश (3) का शनिवार को वाराणसी में मुंडन था। परिवार और रिश्तेदार जीप (स्कार्पियों) और इनोवा से शुक्रवार की सुबह वाराणसी जाने के लिए निकले थे। सुबह सात बजे गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर बेलीपार मेंसीयर पेट्रोल पंप के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय इनोवा सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद पीछे से आए ट्रक ने भी इनोवा में टक्कर मार दी। इससे इनोवा चालक खोराबार के शिवपुर गांव निवासी विनोद (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
इसमें बैठे वीरेंद्र (42) के साथ ही उनके रिश्तेदार संतकबीरनगर, तमेश्वरनाथ के रविंद्र यादव (42), खोराबार के राजन यादव (18), महादेव झारखंडी के अंकित (28), मंजू देवी(45), सिंघड़िया की रहने वाली मंजू देवी(40), झंगहा, निबही के रहने वाले डबलू (10) पुत्र राजेश घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बीच सड़क पर हादसा होने के कारण गोरखपुर - वाराणसी मार्ग पर एक घंटे तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार कसया के गुनई छपरा निवासी शत्रुघ्न शुक्रवार को बाइक से तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने आ रहे थे। मन्नत पूरी होने की बात कह दर्शन करने के लिए उसकी बहन प्रियंका (19), चचेरी बहन ममता अपने पांच साल के बेटे अमन को लेकर तकुलहा जा रहे थे। मंदिर से पहले गोरखपुर - देवरिया मार्ग मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दाएं तरफ सड़क पर प्रियंका बच्चे को लेकर बाइक से गिर गई। ट्रक के पहिए की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के साथ बाएं पटरी पर गिरे शत्रुधन और ममता को मामूली चोट लगी है। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
17 को होनी थी प्रियंका की शादी
कुशीनगर, कसया के गुनई छपरा निवासी शत्रुधन गुप्ता की छोटी बहन प्रियंका (19) की 17 फरवरी को शादी थी। मन्नत पूरी होने पर दर्शन करने वह भाई के साथ तरकुलहा मंदिर आ रही थी। मंदिर पहुंचने से पहले रास्ते में हादसा हो गया जहां उसकी मौत हो गई।