फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in the garden teen zombies

बगीचे में मिली किशोरी की लाश, ऑनर किलिंग का संदेह

Mon, 10 Oct 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 10 Oct 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
in the garden teen zombies
क्राइम
सहजनवां के डोहरिया में सोमवार की सुबह बगीचे में छात्रा की लाश मिलने से सनसनी मच गई। आशंका है कि उसका गला दबाकर हत्या करने के बाद शव बगीचे में लाकर फेंक दिया गया। कुछ लोग ऑनर किलिंग की भी आशंका जता रहे हैं। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विशुनपुरा गांव 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी। रविवार की रात वह मां और भाई के साथ सोई थी। घरवालों का आरोप है कि रात में 12 बजे के करीब मोबाइल पर किसी का फोन आने पर वह छत से कूदकर चली गई। सोमवार की भोर में जब उसे जगाने उसकी मां गई तो वह चारपाई पर नहीं मिली। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो बगीचे में उसकी लाश मिली। किशोरी के गले पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


पुलिस को उसके बड़े भाई ने वह मोबाइल नंबर भी दिया जिससे रात में फोन आया था। पुलिस ऑनर किलिंग का संदेह जताने के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। किशोरी के पिता एक अक्टूबर को रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए हैं। जिस दिन वह मुंबई गए, उसी दिन उनका बेटा दिल्ली से लौटा। चार बच्चों में किशोरी तीसरे नंबर की थी। घटना वाली रात घर पर किशोरी के अलावा उसकी दादी, मां, बड़ा और छोटा भाई भी था। किशोरी के जिस कमरे में होने की जानकारी पुलिस को दी गई, उसमें शराब की बोतल मिली है। पुलिस को छत पर एक बेल्ट मिला जिसमें बाल लगे थे, जबकि नीचे एक चप्पल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल भी जांचेगी पुलिस

परिवारीजनों ने किसी पर हत्या का आरोप तो नहीं लगाया है पर फोन करने वाले पर संदेह जताया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच करेगी। कॉल डिटेल से यह तस्दीक करने की कोशिश होगी कि किशोरी की किससे बात होती थी। अगर किसी ने आधी रात को फोन किया था तो क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed