फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In search of the killers sent Kolkata team

हत्यारों की तलाश में कोलकाता भेजी गई टीम

Sun, 10 Jan 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर और उनकी पत्नी के हत्यारों की तलाश में शुक्रवार की देर रात एक टीम कोलकाता भेजी गई। वहीं हिरासत में लिए गए चालक और नौकरानी से पूछताछ के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मियां बाजार, गोरखनाथ में भी दबिश दी। पुलिस इस वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का संदेह जता रही है।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी नगर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव व उनकी पत्नी तूलिक ा की हत्या के मामले में पुलिस सुराग मिलने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

अब तक  की तफ्तीश में पुलिस ने लूट के इरादे से आंगन के रास्ते घर में दाखिल हुए बदमाशों पर हत्या का संदेह जताया है। फॉरेंसिक विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वारदात के समय घर में दो से अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। बदमाश चहारदीवारी फांदकर सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़े थे। दीवार पर पैर और अंगुलियों के निशान देख पुलिस यह अनुमान लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दंपत्ति को तड़पाकर मारने की पुष्टि हुई है। उनके दोनों कंधों और गले पर कई जगह चाकू चुभाने के बाद गले के बीचोंबीच चाकू से बड़ा घाव किया गया था जिससे उनकी मौत हुई। हिरासत में लिए गए तीन चालकों में से एक के घर शनिवार की सुबह पुलिस ने दबिश दी। क्राइम  ब्रांच, शहर के सभी थानेदारों के अलावा शनिवार को एसटीएफ को भी खुलासे में सहयोग करने का निर्देश आईजी ने दिया। दोपहर टीम के साथ पहुंचे एसटीएफ के दरोगा सत्यप्रकाश ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी से लौटे एसएसपी लव कुमार शाम साढ़े चार बजे डिप्टी इंजीनियर के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत के साथ ही कमरा खुलवाकर पड़ताल की। पुलिस ने कमरे में अपना ताला बंद किया है। पुलिस जिन लोगों की तलाश में कोलकाता गई है उनके संबंध हिरासत में लिए गए लोगों से बताए जा रहे हैं। 
शिक्षक, छात्राओं ने दी श्रद्धांजली
कॉर्मल गर्ल्स कॉलेज, एचपी स्कूल की शिक्षक और छात्राओं ने शनिवार की सुबह उनके घर पहुंचकर तूलिका श्रीवास्तव और संजय को श्रद्धांजलि दी। कॉमर्ल कॉलेज में विज्ञान की शिक्षक रही तूलिका अप्रैल 2015 में एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रिंसिपल बनी थीं। 


- एनईआर के डिप्टी इंजीनियर और उनकी पत्नी की हत्यारों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अब तक की जांच में लूट के बाद हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। उम्मीद है जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
- आरके चतुर्वेदी - डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed