फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband killed his wife for illegal relationship with other woman

अवैध संबंध में बाधक पत्नी को मार डाला

Mon, 29 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 29 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife for illegal relationship with other woman
पत्नी की हत्या का आरोपी विष्‍णु। - फोटो : Amar Ujala
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में अवैध संबंध में बाधक बनने पर पति ने पत्नी को मार डाला। उसने ईंट से सिर कुचल दिया। यही नहीं, वह खुद पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बलुआ गांव निवासी विष्णु का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है। पत्नी विंध्यवासिनी (40) को जब इसकी जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगी। शनिवार की रात बारह बजे के करीब इसी मुद्दे पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद विष्णु ने पत्नी पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। यही नहीं, वह मरणासन्न पत्नी को लेकर अस्पताल भी पहुंचा, मगर रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


डॉक्टर ने विंध्यवासिनी के सिर में गंभीर चोट के निशान देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके से विष्णु को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्यवासिनी के भाई कृष्ण कुमार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पति बचाव में दूसरा बयान दे रहा है। वह पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से मौत की बात बता रहा है लेकिन सिर में चोट के निशान पर वह चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस साल पहले हुई थी शादी
विष्णु और विंध्यवासिनी की शादी 20 साल पहले हुई थी। दोनों की चौदह साल की एक बेटी है। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इधर करीब एक साल से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed