फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hit the knife

शादी से इंकार करने पर सिरफिरे ने चाकू मारा

Wed, 15 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
hit the knife
चाकूबाजी में ‌किशोरी।
शादी से इंकार करने पर सिरफिरे युवक ने दसवीं की छात्रा को चाकू घोंप दिया। उसे गर्दन और हाथ पर कई जगह गहरे जख्म हुए हैं। घायल छात्रा को घरवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने थाने में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


बड़हलगंज कस्बे के कसाई टोला निवासी किशोरी दसवीं की छात्रा है। मंगलवार की सुबह करीब 10.45 बजे वह अपने घर के बरामदे में बैठी थी, तभी सामने रहने वाला युवक अकील वहां आया और उससे कुछ बात करने लगा। पहले तो छात्रा कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन जैसे ही उसने शादी की बात की और छात्रा ने इंकार किया, सिरफिरे ने चाकू निकालकर उसपर वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गर्दन पर चाकू लगने के बाद छात्रा ने बचाव में हाथ आगे किया तो उसके हाथ भी जख्मी हो गए। छात्रा को घायल करने के बाद युवक फरार हो गए। उधर, घायल छात्रा को लेकर घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने छात्रा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अकील के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed