{"_id":"e3e83090e817b0e8f0d1fd25bd28c0e2","slug":"guard-hang-on-in-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फांसी लगाकर सुरक्षा गार्ड ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फांसी लगाकर सुरक्षा गार्ड ने दी जान
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सुरक्षा गार्ड की लाश कमरे में कुंडी से लटकती मिली। घर पर वह तीन दिन से अकेले थे। गांव से आए भाई ने कमरे से बदबू आने पर सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी और बच्चे के मायके में रहने के कारण वह तनाव में थे।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार मानीराम के रहने वाले संदेश पांडेय (35) तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। बाहर रहकर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। प्रधानी चुनाव में गांव आए थे। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह घर पर अकेले रहते थे। परिवार के लोग गांव में रेलवे लाइन किनारे स्थित दूसरे मकान में रहते थे।
29 फरवरी को आखिरी बार संदेश को उनके छोटे भाई अखिलेश ने कमरे में सोते हुए देखा था। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे अखिलेश घर की सफाई करने पहुंचा था। कमरे की ओर से बदबू आने पर संदेश के कमरे में पहुंचा तो कुंडी से लटकती लाश देखी। सूचना घरवालों के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसओ को अखिलेश ने बताया कि उनकी भाभी शालू अपने छह साल के बेटे उत्कर्ष को लेकर खलीलाबाद, बखिरा के अहिरौली में स्थित भाई के घर रहती है। एसओ चिलुआताल रामपाल यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संदेश के मौत कारण और समय का पता चलेगा।