फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police said that girl who tried to suicide in lucknow is minor

गोरखपुर पुलिस की नजर में नाबालिग है लड़की

Sat, 22 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 22 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur police said that girl who tried to suicide in lucknow is minor
- फोटो : demo pic
लखनऊ के नाका स्थित अमर प्रेम होटल में खुदकुशी की कोशिश करने वाली प्रेमिका पुलिस की नजर में नाबालिग है। पिता द्वारा पुलिस को दिए गए मार्कशीट में उसकी उम्र 15 साल 9 महीने ही हैं। उधर, प्रेमी युगल को लाने गए दरोगा शनिवार को लेकर आएंगे। शुक्रवार को डॉक्टर के छुट्टी पर होने की वजह से प्रेमी युगल को डिस्चार्ज नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन


तुर्कमानपुर के अरमान का नाबालिग से प्रेम संबंध था। मंगलवार को दोनों घर से फरार हो गए और लखनऊ के होटल में पति पत्नी बनकर कमरा लिए। इधर, गोरखपुर के राजघाट थाने में नाबालिग के पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी होने के बाद ही होटल में बृहस्पतिवार को खुदकुशी की कोशिश की थी। जानकारी के बाद से राजघाट थाने से एक दरोगा उसे लेनेे गए हैं। शनिवार को डिस्चार्ज कराकर लाएंगे। राजघाट इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पुलिस को दिए गए मार्कशीट में लड़की नाबालिग है। दोनों को लाने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। लड़की को आशा ज्योति केंद्र में रखा जाएगा और न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


अपनी जिद पर कायम हैं माता-पिता
खुदकुशी की कोशिश की जानकारी होने के बाद से ही दोनों परिवार के लोग लखनऊ रवाना हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की के घरवाले अपने जिद पर कायम हैं। वे मुकदमे में कार्रवाई की बात के साथ ही बेटी को मारने की कोशिश का भी आरोप लड़के पर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed