फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girls had been murdered after rape

हत्याकर लटकाया गया था किशोरी का शव

Sat, 18 Feb 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Girls had been murdered after rape
हत्‍या - फोटो : demo pic
गुलरिहा इलाके में दो दिन पहले फंदे से लटकी मिली किशोरी की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात साफ हो चुकी है कि किशोरी को गला दबाकर मारा गया था और फिर आत्महत्या दिखाने के लिए उसे छत की कुंडी से फंदा लगाकर लटका दिया गया था। वहीं रेप की भी आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए किशोरी के बच्चेदानी को प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 16 साल की किशोरी की लाश फंदे से लटकी मिली थी। घटना के वक्त घर पर मृतका के अलाव कोई था नहीं। मां खेत गई हुई थी। वहां से लौटीं तो बेटी का शव छत की कुंडी में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। तब यह माना जा रहा था कि उसने आत्महत्या की है। इसके पीछे सुबह मां से हुई कहासुनी को वजह बताया जा रहा था। घरवाले भी इसी ओर इशारा कर रहे थे, मगर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। यही नहीं डॉक्टरों ने रेप की आशंका भी जताई है। इसे देखते हुए उसके बच्चेदानी को प्रिजर्व कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed