फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gangrape in gulriha

बालिका का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार

Thu, 16 Mar 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
gangrape in gulriha
क्राइम
गुलरिहा इलाके में 12 वर्षीया बालिका का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। मंगलवार की शाम बाइक सवार दो युवक उसे उठा ले गए थे। वह बुधवार को भट्ठे से कुछ दूरी पर स्थित पानी टंकी के पास अचेत हालत में मिली। ईंट भट्ठे पर काम करने वाली उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद होश में आई बालिका के आपबीती बताने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैै। बालिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गया, बिहार के फतेहपुर का एक परिवार गुलरिहा इलाके में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वहां काम करने वाली महिला के मुताबिक उसकी 12 साल की बच्ची को मंगलवार की शाम चार बजे के करीब बाइक से आए दो युवक उठा ले गए थे। जिस वक्त यह घटना हुई, वह कुछ दूरी पर काम कर रही थी। अपहर्ताओं पर नजर पड़ते ही वह चिल्लाई, मगर तब तक बाइक सवार फरार हो गए। साथी मजदूर पूरी रात बच्ची की तलाश करते रहे।
विज्ञापन


वे शक के आधार पर पास के एक गांव में भी गए, मगर गांव वालों ने उन्हें भगा दिया। बुधवार को पास ही स्थित पानी टंकी के पास कुछ लोगों ने एक बालिका को अचेत हाल में देखा तो भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को सूचना दी। आधे घंटे बाद जब बालिका को होश आया तो उसने आपबीती सुनाई और पास के गांव के दो युवकों के नाम भी बताए। इसके बाद डायल 100 पर सूचना दी गई। पुलिस ने बालिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed