{"_id":"57b9d2064f1c1b8d63d4f0c5","slug":"four-theives-arrested-10-cases-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए चार चोर, 10 घटनाएं खुलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए चार चोर, 10 घटनाएं खुलीं
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन मे चोरो के गैग का खुलासा करते एसएसपी ,एसपीसिटी व अन्य।
- फोटो : Mahesh Kumar
राजघाट पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कई सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में उन्होंने राजघाट, कोतवाली और कैंट क्षेत्र की दस घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।। दो साल से वे शहर में वारदात को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए युवक अक्टूबर में एटीएम काटकर चोरी करने की तैयारी में थे।
एसएसपी रामलाल वर्मा ने रविवार दोपहर पुलिस लाइंस में बताया कि राजघाट इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी, टीपी नगर चौकी प्रभारी सादिक परवेज, बसंतपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह शनिवार रात करीब दो बजे गश्त पर निकले थे। राजघाट पुल के पास बाइक सवार चार संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से गैस कटर, तीन सब्बल, दो हथौड़ी और एक तमंचा मिला। पूछताछ में युवकों की पहचान खोराबार के कांशीराम आवासीय योजना निवासी सुल्तान, विनय दूबे उर्फ प्रिंस, राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी अरमान उर्फ मूनी, चिलमापुर के छोटू उर्फ इशहाक के रूप में हुई।
चारों ने बताया कि वह चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दो साल से शहर में चोरी कर रहे थे और बेलीपार के हरैया में किराए के कमरे में चोरी के माल का बंटवारा कर बाजार में बेचते थे। सुल्तान गैंग का लीडर है। उनकी निशानदेही पर कमरे में सोने-चांदी के गहने, नकदी, एलसीडी, लैपटॉप सहित कई सामान बरामद हुए।