{"_id":"57c88aea4f1c1b82042cb8be","slug":"firing-to-sp-nata","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर सरेशाम फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता पर सरेशाम फायरिंग
gorakhpur
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघड़िया में गुरुवार की शाम कार सवार युवकों ने सपा नेता को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। हालांकि निशाना चूक जाने से कोई हताहत नहीं हुआ। गोली की आवाज सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो हमलावर इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ फरार हो गए।पुलिस को सपा नेता ने पुरानी रंजिश में मोहल्ले के ही एक युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिला सचिव शैलेश यादव आदर्श नगर सिंघड़िया में रहते हैं। एक सप्ताह पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाले उनके भांजे प्रदीप यादव को कुछ युवकों ने पीट दिया था। इस मामले में शैलेश ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कमलेशपुरम में रहने वाले मुकेश और उसके साथियों पर केस दर्ज कराया था। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे थे। गुरुवार की शाम चार बजे शैलेश अपनी स्कार्पियो से गोरक्षनगर में रहने वाले दोस्त के यहां जा रहे थे। सिंघड़िया के पास महिंद्रा एसयूवी सवार युवकों ने उन्हें लक्ष्य करके फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद आसपास के लोगों ने हमलावरों की गाड़ी पर पथराव कर दिया। वारदात के बाद आरोपी इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ फरार हो गए।
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कैंट बृजेश वर्मा को शैलेश यादव ने कमलेशपुरम के रहने वाले मुकेश निषाद, राजन तिवारी, गजेंद्र तिवारी, इलू निषाद, गंगा प्रसाद पर वारदात को अंजाम देने की जानकारी दी। पुलिस ने मुकेश के घर दबिश भी दी, लेकिन वह मिला नहीं। शैलेश ने पुलिस को तहरीर दी है।