फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   firing on sons of gram pradhan while sleeping

सोते समय पूर्व प्रधान के बेटों पर चला दी गोली

Thu, 12 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 12 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
firing on sons of gram pradhan while sleeping
Firing
मोतीराम अड्डे के पास दुकान में सो रहे पूर्व प्रधान के दो पुत्रों पर मंगलवार की रात किसी ने गोली दाग दी। हालांकि निशाना चूक जाने से दोनों बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व प्रधान राधिका देवी की मोतीराम अड्डे के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उनके बेटे संजीव और गुड्डू रात में दुकान में ही सो रहे थे। उन्होंने बताया कि देर रात दो बजे के आसपास कुछ लोग आए और खिड़की से दो राउंड गोली चलाई लेकिन निशाना चूक गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के जाग जाने से हमलावर भाग गए। संजीव और गुड्डू ने पुलिस को बताया कि खिड़की से उन्होंने दो युवकों तमंचा लेकर भागते हुए देखा था। खोराबार इंस्पेक्टर ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन


बताते हैं कि दोनों भाइयों ने जिन लोगों को गोली चलाकर भागते हुए देखने का दावा किया है, उनके परिवार से उनका भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। खोराबार इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जिन पर आरोप लगाया जा रहा है उनसे जमीन का विवाद चल रहा है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed