{"_id":"57e6952e4f1c1bc32ca8321c","slug":"firing-at-doctor-s-clinic-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट थाने के पास क्लीनिक पर फायरिंग, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट थाने के पास क्लीनिक पर फायरिंग, महिला समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 24 Sep 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
वारदात में घायल युवक से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाने के पास शनिवार दोपहर ईएनटी सर्जन के क्लीनिक पर युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना में क्लीनिक के दो कर्मचारियों के अलावा संतकबीरनगर से बेटी का इलाज कराने आई महिला घायल हो गई। फायरिंग करने वाले युवकों का नंबर लगाने को लेकर कर्मचारियों से विवाद हुआ था। मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।
कैंट थाने के पास ईएनटी सर्जन ज्ञानेश नंदन लाल श्रीवास्तव की क्लीनिक है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दो युवक रिसेप्शन पर पहुंचे और कर्मचारी हनुमान शर्मा (32) से नंबर लगाने को कहा। कर्मचारी ने नंबर लगाने का समय खत्म होने की बात कहते हुए निर्धारित समय पर आने को कहा, जिसके बाद युवक डॉक्टर का नंबर मांगने लगे। कर्मचारी के मना करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर क्लीनिक के मैनेजर शेषनाथ शर्मा पहुंचे और गेट पर खड़े गार्ड और कर्मचारियों को साथ लेकर युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। क्लीनिक के अंदर से भागे युवकों ने बाहर निकलते ही फायरिंग शुरू कर दी।
गोली बांसगांव, कनइचा के मैनेजर शेषनाथ (35) के दाएं पैर, अंधियारीबाग के हनुमान शर्मा के अलावा बेटी का इलाज कराने संतकबीरनगर, मेंहदावल के पीड़िया से आई महिला कामाख्या देवी (55) के पेट में जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने वाले युवक असलहा लहराते हुए बिना नंबर की कार से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कैंट अभय मिश्रा ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। पुलिस फुटेज लेकर हमलावरों की तलाश कर रही है।