फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in nagar nigam

आग लगाने वाले की तस्वीर आई सामने

Tue, 29 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
fire in nagar nigam
आग बुझाती दमकल की गाड़ी - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। नगर निगम के टैक्स विभाग में आग शार्ट सर्किट से नहीं बल्कि एक युवक ने लगाई थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आग लगाने वाले युवक की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


सोमवार को सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को आग लगाने वाले युवक की तस्वीर दिखाई। हालांकि कोई भी आग लगाने वाले युवक को नहीं पहचानता था।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि तस्वीर मिल गई है तो आरोपी भी पकड़ लिया जाएगा। आग से करीब 900 फाइलें जलकर राख हो गई थी।
25 फरवरी सुबह नौ बजे नगर निगम के टैक्स विभाग में आग लग गई थी।

आग लगने की जानकारी के बाद नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र और निगम के कर्मचारी इंदु, नसरुद्दीन और पन्नेलाल मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीवार पर टंगे अग्निशमन यंत्र के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके दौरान वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उस समय आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा था। लेकिन पुलिस की जांच में मामला शार्ट सर्किट न निकलकर आग लगाने का मिला।

एक युवक टैक्स विभाग के पास पहुंचा और जेब से पेट्रोल की शीशी निकालकर अंदर फेंककर आग लगा दी थी। आग लगाने के बाद युवक सीढ़ियों के रास्ते उतरकर चला गया था। आरोपी युवक की फोटो निकलवाने के बाद सोमवार को पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी।


टैक्स विभाग में लगी आग के दौरान खासकर इस विभाग के कर्मचारी देवेंद्र तिवारी के अलमारी की सारी फाइलें जली हैं। देवेंद्र तिवारी के पास जोन दो का चार्ज है।

जोन दो में चक जलाल, खूनीपुर, पुर्दिलपुर, जटेपुर उत्तरी, इस्माइलपुर, नसीराबाद, मियांबाजार आदि के कुछ इलाके आते हैं। इसके अलावा बेतियाहाता क्षेत्र की कुछ फाइलें जली हैं। देवेंद्र तिवारी ने बताया कि इनमें से अधिकांश फाइलें नामांतरण और वाद संबंधी हैं।

पार्षद ने उठाए थे सवाल
वार्ड संख्या 61 मियां बाजार के पार्षद मनीष सिंह ने आग लगने की घटना को संदेहास्पद बताया था। उनकी बात सोमवार को सच हो गई। पुलिस आग लगाने वाले युवक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो आग लगाने पहुंचा युवक एक मोहरे के रूप में काम किया है।


सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक देखा गया है। उसकी फोटो निकलवाकर नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को दिखाया गया है। लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की है। जांच की जा रही है।
अशोक कुमार पांडेय, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed