फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fake account make in facebook

फेसबुक पर छात्रा का बनाया फर्जी अकाउंट

Fri, 01 Apr 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 01 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
fake account  make in facebook
Facebook
फेसबुक पर छात्रा का फर्जी अकाउंट बनाकर युवक ने आपित्तजनक तस्वीर डाल दी। डेढ़ महीने से परेशान छात्रा ने महिला आयोग के साथ ही 1090 पर फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दी। एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीकॉम की छात्रा है। डेढ़ महीने पहले किसी ने फेसबुक पर अकाउंट खोल लिया था। अकाउंट बनाने में उसके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हुआ था। अकाउंट चलाने वाला व्यक्ति उसकी आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों से जानकारी मिलने पर छात्रा ने इसकी शिकायत 1090 पर देने के साथ ही महिला आयोग को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की। 
पुलिस के छानबीन करने पर आरोपी ने अकाउंट बंद कर दिया।

बदनाम करने की साजिश में किसी परिचित के शामिल होने का संदेह जाहिर करते हुए उसने कार्रवाई की मांग की, लेकिन हेल्पलाइन नंबर 1090 से भी मदद नहीं मिली। बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिलकर पीड़ित छात्रा ने तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed