{"_id":"571e78ad4f1c1b443ea91c08","slug":"eveteasing-with-a-girl-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेंट के विरोध पर शोहदों ने छात्रा को पीटा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमेंट के विरोध पर शोहदों ने छात्रा को पीटा, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर स्कूल से लौट रही छात्रा से पर गांव के दो युवकों ने कमेंट कर दिया। विरोध करने पर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। छात्रा के बेहोश होने पर उसे छोड़कर भाग निकले। जानकारी के बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्रा सदमे के कारण होश में आने के बाद कई बार बेहोश हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी महराजगंज में स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। नंदापार मोड़ पर पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने छात्रा पर कमेंट कर दिया। विरोध करने पर छात्रा से उलझ गए।
आरोप है कि युवकों ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल छात्रा के बेहोश होने पर बाइक सवार युवक फरार हो गए। सहेलियों के जानकारी देने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को देने के साथ ही छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस को आसपास के लोगों ने पिटाई करने वाले युवकों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोपी युवक छात्रा के गांव के रहने वाले वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्रा सदमे में हैं। होश में आने के बाद वह कई बार बेहोश हो गई।