{"_id":"59131d9d4f1c1bec2e8509e9","slug":"driver-ded-in-accident-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र के नंदानगर स्थित टीबी अस्पताल के पास बुधवार को बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। आरोप है कि हॉक दस्ता के पुलिस वालों ने वसूली के लिए चालक को दौड़ाया था, जिससे घबराकर वह भाग रहा था। इसी वजह से हादसा हो गया। नाराज लोगों ने एयरफोर्स चौकी घेर ली और फिर गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर जमा लगाकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर एसपी सिटी गणेश प्रसाद साहा, एसडीएम, इंस्पेक्टर कैंट मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खाली कराया। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया।
खोराबार क्षेत्र स्थित रजही निवासी सोनू यादव (30) ट्रैक्टर-ट्राली से बालू लादकर बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुरुषोत्तम दास के फर्म हाउस से होकर सैनिक विहार की तरफ जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक से आ रहे पुलिस कर्मियों ने वसूली के लिए उसे रोका, जिस पर वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागने लगा और अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही रजही, दरगहिया और नंदानगर के लोगों को हुई तो वे गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए 11 बजे सड़क जाम कर दी। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सूचना पाकर एसपी सिटी और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन देकर 11.35 बजे जाम हटवाया।
दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो
मृत युवक के घरवालों को मुआवजा मिले
हॉक दस्ता के सिपाही ड्यूटी करके लौट रहे थे। चालक उन्हें देखकर भागने लगा और हादसा हो गया। पुलिस वाले वसूली नहीं कर रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने ही यह बात बताई है।
विज्ञापन
- आरपी पांडेय, एसएसपी

यह भी नागरिकों की मांगे
पुलिस की अवैध वसूली बंद होदोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो