फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor files FIR in case of trying to murder

डॉक्टर ने दर्ज कराया हत्या के प्रयास का केस

Mon, 21 Dec 2015 08:54 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने रविवार की देर रात डेंटिस्ट डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचे डॉक्टर और उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। पुलिस संबंधों के विवाद में हमला होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रविवार देर रात छुट्टी दे दी। घर पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने चौकी प्रभारी पादरी बाजार को घटना के संबंध में तहरीर दी। उन्होंने एसओ शाहपुर राकेश यादव को बताया कि रविवार की रात घर के पास उन्हें जिन बदमाशों ने गोली मारी है, उनकी कद-काठी 23 अक्टूबर 2014 को पिपराइच में क्लिनिक से लौटते समय तिनकोनिया जंगल में गोली मारने वाले बदमाशों से मिलती-जुलती है। डॉक्टर और उनके घरवालों ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस संबंधों के विवाद में घटना होने की आशंका जताते हुए पिपराइच के साथ ही मोहनापुर मोहल्ले के लोगों से बातचीत कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि डेंटिस्ट पर हमला करने वाले बदमाशों के बारे छानबीन चल रही है। घटना का खुलासा करने के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed