फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of a women found in her room

कमरे में मिली महिला की लाश, हत्या का आरोप

Wed, 27 Jan 2016 10:23 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
बेलघाट के ढबिया गांव में मंगलवार सुबह कमरे में महिला की लाश मिली। सोमवार की रात सास से विवाद होने पर पति ने उसे पीट दिया था। महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेलघाट प्रतिनिधि के अनुसार ढबिया गांव के रहने वाले पवन कुमार की शादी 2002 में सोमवापुर की रीता से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। सोमवार को रात में रीता का सास से विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर पवन ने बीच-बचाव के दौरान उसकी पिटाई कर दी थी। मंगलवार सुबह कमरे में बिस्तर पर पड़ी रीता की लाश मिली। परिवार के लोगों ने पलिस से फंदे से लटककर जान देने की बात बताई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस शव लेकर थाने आई। रीता के भाई विनोद ने हत्या का आरोप लगाते हुए बहनाई पवन और उनकी मां राजमति के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed