{"_id":"578111244f1c1be6567fbeb9","slug":"dead-body-of-a-man-found-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बुलाने गए युवक की मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को बुलाने गए युवक की मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 09 Jul 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को लेने ससुराल गए एक युवक की लाश शनिवार की सुबह झंगहा के बोहाबार पुल के नीचे गोर्रा नदी में मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। वह कतर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। डेढ़ महीने पहले ही वह घर आया था।
झंगहा, थुन्ही प्रतिनिधि के अनुसार नदुआ ज्ञानपार गांव के जगदीश (25) की पत्नी दस दिन पहले बच्चों के साथ खोराबार के मोहनापुर स्थित मायके गई थी। उसे लेने तीन जुलाई को जगदीश ससुराल गया था। वहां पहुंचने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह उसी दिन शाम को ही वह ससुराल से लौट आया लेकिन घर नहीं पहुंचा। अगले दिन ग्राम प्रधान और जगदीश के बड़े भाई भोला भी मोहनापुर पहुंचे तो उन्हेें तीन जुलाई की शाम को ही जगदीश के घर जाने की जानकारी मिली। मोबाइल बंद होने के कारण घर वालों को कोई लोकेशन नहीं मिला।
शनिवार की सुबह बोहाबार पुल के नीचे मछुआरों ने एक युवक की लाश देखी जो सड़ चुकी थी। जानकारी होने पर पहुंचे भोला ने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। उन्होंने बताया कि चार भाईयों में जगदीश सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां गायत्री (5) और बेबी (3) है। मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ अनिल यादव ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही जगदीश के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।