फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of a labourer burned by acid after his murder

मजदूर की हत्या के बाद तेजाब से जलाया 

Sat, 01 Oct 2016 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 01 Oct 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a labourer burned by acid after his murder
हत्या - फोटो : DEMO Pics
डुहिया गांव में राप्ती नदी किनारे शनिवार की शाम मजदूर की लाश मिली। गला कसकर हत्या करने के बाद तेजाब से उसे जलाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे घर के लोगों ने शिनाख्त करने के साथ ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मजदूर को दोपहर में नदी किनारे साथियों के साथ शराब पीते हुए लोगों को दिखा था। 
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार लालपुर टीकर गांव के भटवा टोला के रहने वाले रामकृपाल (35) मजदूरी करते थे। तीन भाइयों में वे सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी मीना आजाद चौक पर रहकर बेटी को पढ़ाने के साथ ही दाई का काम करतीं हैं। शनिवार की सुबह आठ बजे रामकृपाल घर से निकले थे। दोपहर में कुछ लोगों ने उन्हें डुहिया गांव में राप्ती नदी किनारे कुछ युवकों के साथ शराब पीते देखा था। शाम पांच बजे के करीब चरवाहों ने नदी किनारे एक व्यक्ति की लाश देखी। सूचना मिलने पर लालपुर टीकर गांव के लोग भी पहुंच गए। शव की पहचान करने के बाद जानकारी रामकृपाल के भाई प्रभाकर और भूमिधर को दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर सीओ कैंट अभय मिश्रा, एसओ खोराबार जैसराज यादव मौके पर पहुंच गए। रामकृपाल के गले पर चोट के निशान थे। सीने पर व कमर के नीचे से लेकर पैर तक शरीर की चमड़ी जली थी। घर के लोगों ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया है। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मजदूर की मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed