{"_id":"57435ddc4f1c1bae70690eae","slug":"dead-body-in-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्न वार्ड से फरार ड्राइवर की टेंपो में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्न वार्ड से फरार ड्राइवर की टेंपो में मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 24 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मृत देह
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड से रविवार की शाम फरार ड्राइवर की सोमवार की सुबह टेंपो में लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कर्मचारियों के सामने मरीज के निकल जाने के कारण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गगहा क्षेत्र का रहने वाला ड्राइवर 19 मई की रात संदिग्ध हाल में झुलस गया था।
गगहा, ठठवली के रहने वाला विनोद (27) गाड़ी चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ था। नशे का आदी विनोद से उसकी पत्नी सीमा का रोजाना विवाद होता था। 19 मई की रात संदिग्ध हाल में विनोद जल गया। परिवार के लोगों ने उसे लेकर जिला अस्पताल लाए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड नंबर दो में विनोद भर्ती था। पत्नी सीमा के अलावा बड़े भाई श्रीप्रकाश उसकी देखरेख कर रहे थे।
रविवार की शाम सात बजे श्रीप्रकाश दवा लेने वार्ड से बाहर निकल आए और पत्नी बाथरूम में चली गई। इसी बीच विनोद वार्ड से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने खोजबीन करने के बाद थाने में गायब होने की सूचना दी। सोमवार की सुबह आठ बजे गुलरिहा कस्बे में स्थित शिवमंदिर के पास टेंपो में विनोद की लाश मिली। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
दवा के नाम पर लोगों से लिया था चंदा
वार्ड से भागने के बाद गुलरिहा बाजार पहुंचे विनोद ने दवा के नाम पर लोगों को चंदा लिया था। झुलसे युवक को देख दुकानदारों ने करीब दो सौ रुपये दिए थे, जिसका वह शराब पी गया। मामले की छानबीन कर रही पुलिस को सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जानकारी दी।