{"_id":"575ade8f4f1c1baf029c5b36","slug":"daroga-beat-to-rozedaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर के कहने पर दरोगा ने रोजेदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोर के कहने पर दरोगा ने रोजेदार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगहा के गजपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर सूदखोर के कहने पर दरोगा ने रोजेदार की पिटाई कर दी। आरोप है कि अभद्रता करने के साथ ही रोजेदार को देर शाम तक चौकी में बैठाए भी रखा। शुक्रवार को पीड़ित ने सपा नेताओं के साथ डीआईजी से मुलाकात करके मामले की जानकारी दी। डीआईजी ने जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी को दिया है।
गजपुर का परवेज आलम टेंट हाउस चलाता है। इसके लिए उसने गांव के ही एक व्यक्ति से पांच साल पहले सूद पर कर्ज कर लिया था। साल 2013 में उसने गांव की ही गीता देवी से जमीन खरीदकर टीनशेड डालकर टेंट हाउस चलाता है। परवेज का कहना है कि उसने मूलधन के साथ ही कुल 3.70 लाख रुपये सूदखोर को लौटा दिए। रुपये बकाया होने की बात कह वह अब भी धमकी दे रहा है। सात जून को परवेज के घर आकर हमला कर दिया।
सूचना देने पर पहुंचे गजपुर चौकी प्रभारी दोनों पक्ष के लोगों को चौकी पर लेकर आए। आरोप है कि सूदखोर के दबाव में चौकी प्रभारी गजपुर ने सिपाहियों के साथ परवेज को पीटकर बेहोश कर दिया। रोजा रखने के बाद भी बुरा व्यवहार करने के साथ ही देर रात छोड़ा। शुक्रवार की दोपहर सपा नेता जफर अमीन डक्कू के साथ डीआईजी से मुलाकात कर पीड़ित ने मामले की जानकारी दी। डीआईजी शिवसागर सिंह ने एसएसपी अनंत देव को जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।