{"_id":"57b475f94f1c1ba2506eb8ea","slug":"contractor-quarreling-with-assistant-engineer-of-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंता से भिड़ा ठेकेदार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहायक अभियंता से भिड़ा ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 17 Aug 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत काम करने से मना करने पर नगर निगम के सहायक अभियंता से एक ठेकेदार भिड़ गया। अभियंता का आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने उन्हें कार्यालय में पहुंचकर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सहायक अभियंता ने पूरे मामले की जानकारी नगर आयुक्त बीएन सिंह को दे दी है। नगर आयुक्त ने गुरुवार को इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर निगम में सहायक अभियंता वीसी पटेल बुधवार को अपने ऑफिस में काम निपटा रहे थे। इस दौरान एक ठेकेदार उनके पास फाइल लेकर पहुंचा और गलत काम करवाने का दबाव बनाने लगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम के जेई ने ठेकेदार द्वारा कराए गए कार्य में कुछ कटौती कर दी थी। ठेकेदार कटौती न करने के लिए जेई पर दबाव बना रहा था। लेकिन जेई ने उसे सहायक अभियंता के पास भेज दिया। सहायक अभियंता ने जमानत राशि का पेपर लगाने के लिए ठेकेदार से कहा। जिस पर नाराज होकर सहायक अभियंता से भिड़ गया।
इस दौरान नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी जुट गए। कर्मचारियों के पहुंचने पर ठेकेदार अपने साथियों के साथ सहायक अभियंता को जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। सहायक अभियंता ने तत्काल इसकी जानकारी नगर आयुक्त बीएन सिंह को फोन पर दी। नगर आयुक्त ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ठेकेदार गलत काम करवाने का दबाव बना रहा था, जब मना कर दिया तो विवाद करने लगा। कर्मचारियों के जुटने पर जान से मारने की धमकी देता हुआं नगर निगम से चला गया। नगर आयुक्त को जानकारी दे दी गई है, गुरुवार से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- वीसी पटेल, सहायक अभियंता