फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   constable has been beaten when he entered in hostel

हॉस्टल में दुराचार की कोशिश में सिपाही की पिटाई

Wed, 03 Feb 2016 01:16 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
constable has been beaten when he entered in hostel
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एनसी हॉस्टल में मंगलवार की शाम छात्रों ने एक सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि सिपाही एक छात्र के साथ दुराचार की कोशिश कर रहा था। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। छात्रों के तहरीर न देने पर सिपाही का इलाज कराने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया, लेकिन उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में तैनात आर्म्स पुलिस का एक दीवान मंगलवार की रात गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एनसी हॉस्टल में घुस गया। हॉस्टल के छात्रों का आरोप है कि दीवान बीए के एक छात्र के साथ दुराचार की कोशिश कर रहा था। इसके बाद छात्र गुस्से में आ गए। उन्होंने दीवान की पिटाई शुरू कर दी। छात्रों का हंगामा बढ़ने पर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दीवान को हिरासत में ले लिया। हालांकि छात्रों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल दीवान को पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका इलाज कराने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोपी पुलिस लाइंस में आर्म्स पुलिस का दीवान है। छात्रों के तहरीर न देने से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल किशोर, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed