{"_id":"57407fd54f1c1ba764ac6ec1","slug":"case-file-against-parshad-rajesh-jaiswal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद राजेश जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद राजेश जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 21 May 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
सफाई निरीक्षक (हाथ में मोबाइल और हेल्मेट लिए हुए) को बंधक बनाए लोग
- फोटो : amar ujala (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यनगर पार्षद द्वारा सफाई इंस्पेक्टर को बंधक बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने और दलित उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पार्षद ने भी नगर आयुक्त, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है।
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर हर किसी को शिकायत रहती है। कमिश्नर के निरीक्षण में यह बात साबित हो चुकी है। सबसे खराब स्थिति ठेके पर सफाई व्यवस्था वाले वार्ड में है। जहां 25 कर्मचारियों की तैनाती है, वहां 8-10 सफाई कर्मचारी ही प्रतिदिन आते हैं। इससे आजिज आकर आर्यनगर वार्ड के पार्षद राजेश जायसवाल ने बुधवार को सफाई इंस्पेक्टर श्रवण सोनकर को बंधक बना लिया था। उस वक्त सोनकर वार्ड में निरीक्षण करने पहुंचे थे।
श्रवण सोनकर की ओर से कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि बंधक बनाने के अलावा उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट भी की गई। इसी तहरीर के आधार पर पार्षद के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मारपीट, बंधक बनाने और दलित उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।