{"_id":"57ab383e4f1c1b7102ee4519","slug":"cantt-police-failed-due-to-escaping-of-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े गुडवर्क के चक्कर में फेल हो गई पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े गुडवर्क के चक्कर में फेल हो गई पुलिस
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
जेल से भागने वाला बदमाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े गुडवर्क के चक्कर में कैंट पुलिस को बुधवार को मुंह की खानी पड़ी। अंबेडकर नगर का शातिर बदमाश पुलिस को उसी के घर में ही चकमा देकर फरार हो गया और पुलिस अब खुद की गर्दन बचाते फिर रही है। एक ओर जहां बदमाश के अन्य साथी जो पहले से ही पुलिस की पहुंच से दूर हैं वही अब हाथ लगा बदमाश भी निकल चुका है। यही नहीं बदमाश के फरार होने से पुलिस को कानूनी पेंच भी झेलनी पड़ेगी। कागजी कार्रवाई भले न हुई हो मगर बदमाश के पकड़े जाने के सबूत और गवाह बहुत हैं।
बीते तीन दिनों से कैंट पुलिस सुर्खियाें में हैं। थाने की मोहद्दीपुर चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह डेयरी व्यवसायी दीपू वर्मा के साथ लूट की कोशिश हुई तो थोड़ी देर बाद ही आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस के एजेंट को वसूली करते पकड़ लिया और शाम होते-होते पूरी चौकी ही लाइनहाजिर हो गई। इन सब के बीच कैंट पुलिस फिर भी राहत की सांस ले रही थी चूंकि लूट हो नहीं सकी थी और एक बदमाश भी राहगीरों की मदद से उनके गिरफ्त में था। पुलिस को बदमाश से पूछताछ के बाद एक बड़े गुडवर्क की भी उम्मीद जग चुकी थी। चूंकि अंबेडकर नगर का रहने वाले बदमाश की उसके खुद के जिले में अपराध की लंबी फेहरिस्त मौजूद है, बस इसी लालच ने पुलिस को फेल कर दिया।
बड़े गुडवर्क के चक्कर में पुलिस उसके साथियों के ठिकाने पर छापेमारी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में थी तो वहीं बदमाश भागने के फिराक में। इस पूरे मामले में पुलिस को तो सफलता नहीं मिली लेकिन बदमाश जरूर फरार हो गया। अब पुलिस दोहरी चुनौती से जूझ रही है। एक तो बदमाश को पकड़ने की और दूसरी दो दिन उसे थाने में बैठाने के सफाई देने की।