{"_id":"58457c354f1c1be259447d79","slug":"bus-driver-attempted-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक पर तानी पिस्टल, यात्रियों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस चालक पर तानी पिस्टल, यात्रियों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Dec 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
गन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला इलाके में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने प्राइवेट बस चालक पर सरेराह पिस्टल तान दी। यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। 100 नंबर पर सूचना दी मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पिस्टल और बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
गोला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के रहने वाले रमई यादव की महाकाल नाम से प्राइवेट बस गोला से गोेरखपुर के चलती है। बस को उनका भाई हरेंद्र यादव चलाता है। सोमवार की शाम चार बजे बस गोरखपुर से गोला आ रही थी। कौड़ीराम चौराहे से बस जैसे ही आगे बढ़ी बाइक सवार दो बदमाश पीछा करने लगे। रामनगर चौराहे पर पहले साइड न देने पर विवाद किया, और आगे जाकर पिस्टल दिखाकर बस को डड़वापार चौराहे पर रोक लिया।
बस रोक ने के बाद बदमाशों ने कंडक्टर का बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद अभी लोग इंतजार ही कर रहे थे कि इतने में बदमाश लोगों को चकमा देकर फरार हो गए। इस संबंध में गोला प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह का कहना है कि पिस्टल व बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।