फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   brokar give fake DL, beat to customer

दलाल ने बना दिया फर्जी डीएल, शिकायत पर युवक को पीटा

Sun, 10 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
brokar give fake DL, beat to customer
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : demo pic
छुट्टी की जानकारी न होने पर शनिवार की शाम डीएल बनाने पहुंचे युवक से दलाल ने साढ़े तीन सौ रुपये ले लिए। आरटीओ का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उसे डीएल दे दिया। युवक ने डीएल फर्जी होने की बात रुपये वापस मांगा तो साथियों को बुलाकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से उलझ गया। थाने लाने पर परिचितों के दबाव में पुलिस ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन


गोला क्षेत्र का रहने वाला युवक दिल्ली में काम करता है। ईद की छुट्टी में वह घर आया था। शनिवार की शाम चार बजे जीजा के साथ डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) बनवाने आरटीओ आफिस पहुंचा था। सेकेंड सैटरडे के कारण छुट्टी होने की जानकारी उसे नहीं थी। परिसर में टहल रहे दलाल ने डीएल बनाने का झांसा देकर युवक से साढ़े तीन सौ रुपये ले लिए। 15 मिनट बाद परिसर के बगल में स्थित झोपड़ी में जाकर आरटीओ का हस्ताक्षर और मुहर लगा डीएल तैयार करके युवक को दे दिया। फर्जी होने का संदेह जताने पर दलाल युवक से भिड़ गया।
विज्ञापन


रुपये वापस मांगने पर अपने तीन साथियों को बुलाकर पिटाई करने के साथ ही डीएल फाड़ दिया। सूचना देने पर यूनिवर्सिटी चौकी के सिपाही पहुंचे तो उनसे भी उलझ गया। दलाल को हिरासत में लेकर सिपाही थाने आए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन दलाल के सहयोगियों ने दबाव बनाकर पुलिस से समझौता करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed