फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   beating to school bus driver two man looted money

स्कूल बस चालक की पिटाई कर लूटे रुपये

Tue, 12 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
beating to school bus driver two man looted money
प‌िटाई
बड़हलगंज में सोमवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने स्कूल बस चालक की पिटाई कर रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मारपीट की घटना से बस में बैठे बच्चे डर गए। चालक की तहरीर पर लूट, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस पकड़े गए युवक के साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार गायघाट, डेरवा के रहने वाले बृजेश तिवारी एसकेएसपी जूनियर हाईस्कूल की बस चलाते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे वह छुट्टी होने पर बच्चों को बस से घर छोड़ने जा रहे थे। नेतवार गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर बस रोक लिया। दोनों युवक केबिन में घुसकर साइड न देने की बात कहकर बृजेश को पीटने लगेे और जेब में रखे चार हजार रुपये निकाल लिए। शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान नेतवार गांव के धर्मेंद्र जायसवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस को उसने बताया कि फरार होने वाला उसका साथी सुजीत राय नेतवार का ही रहने वाला है। बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों पर लूट, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed