छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र केरामचौरा गांव में मनीष (काल्पनिक नाम) अपनी पत्नी व चाची संग रहते हैं। दोपहर किसी काम से वह पड़ोसी के घर गए थे। उनकी चाची भी घर से चंद कदम पर ही कहीं गई हुई थीं। घर पर मनीष की पत्नी अकेली थीं। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाते हुए गांव के संदीप सिंह ने घर में घुसकर उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर मौके पर उनकी चाची और मनीष पहुंच गए और संदीप का विरोध करते हुए उसे जाने के लिए कहा।
इस पर संदीप ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर पूरे घरवालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मनीष पत्नी और चाची के साथ कैंपियरगंज थाने में मामले की शिकायत देकर वापस लौट रहे थे, तभी संदीप ने अपने दोस्त दिनेश, राजेश यादव, व दो अन्य के साथ मिलकर फिर पिटाई कर दी। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दे रही है। पुलिस ने जरूरी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।