फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baisakhi is celeberated in Jatashankar Gurudwara

जटाशंकर गुरुद्वारे में धूमधाम से मनी बैसाखी

Fri, 14 Apr 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 14 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi is celeberated in Jatashankar Gurudwara
जटाशंकर गुरुद्वारे में बैसाखी मनाई गई। - फोटो : Amar Ujala
जटाशंकर गुरुद्वारे पर गुरुवार को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा ने बैसाखी मनाई। सुबह सात बजे निशान साहिब के पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। साढ़े आठ बजे ज्ञानी गुरविंदर सिंह के अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद हजूरी रागी भाई सुरजीत सिंह के जत्थे ने कीर्तन पेश किया। गुरु का लंगर, रक्तदान, कथा, कीर्तन आदि के कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे।
विज्ञापन


सुबह से ही गुरुद्वारे पर सिख समाज के लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हुआ। सात बजे सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निशान साहिब की पूजा हुई। फिर 11 तारीख से शुरू हुए अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद भाई प्रीतम सिंह के जत्थे के कीर्तन कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। दोपहर 12 बजे गुरु का लंगर शुरू हुआ। इसके साथ ही ज्ञानी रणजीत सिंह की कथा शुरू हुई।
विज्ञापन


दिल्ली से आए भाई सतविंदर सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। दोपहर दो बजे हजूरी रागी प्रीतम सिंह एवं हेड ग्रंथी भाई गुरविंदर सिंह ने अरदास की। शाम सात बजे सिख समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रात आठ बजे से फिर कथा एवं कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद अरदास और गुरु के लंगर से कार्यक्रम का समापन हुआ। दिन में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल स्टॉल का हुआ उद्घाटन 
बैसाखी पर जटाशंकर गुरुद्वारे में आदर्श महिला कल्याण समिति के पेयजल स्टॉल का उद्घाटन हुआ। समिति की अध्यक्ष दिलजीत कौर और मीडिया प्रभारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि समिति मेडिकल कॉलेज, बिछिया, सूबा बाजार, बेतियाहाता चौराहा, कूड़ाघाट, चेतना तिराहा और असुरन चौक पर एक माह तक प्याऊ का संचालन करेगा। जटाशंकर गुरुद्वारे में प्याऊ की जिम्मेदारी किरन पांडेय, स्वीटी गुप्ता, सोनाली सिंह, प्रियंका शर्मा, मंजीत सिंह सोल्टी, रूपरानी, चंचला शुक्ला, विनीता त्रिपाठी, नारायण दत्त ओझा, निक्की पांडेय, पिंकी पांडेय, छाया आदि ने उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed