{"_id":"586285f44f1c1b8640eec7fd","slug":"attack-to-husband-on-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 27 Dec 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पुलिस में उत्पीड़न की शिकायत करने वाली पत्नी पर पति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मंगलवार को वह ससुराल पहुंचकर केस वापसी की धमकी दे रहा था। मना करने पर उसने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पति का कहना है कि मुस्लिम रिवाज के हिसाब से पत्नी से तलाक हो चुका है। घटना गोला इलाके के नगवां प्रेम गांव की है।
नगवां गांव के मकबूल की बेटी शहनाज का निकाह पांच साल पहले गगहा के सखरुवा गांव के गफ्फुर अंसारी के लड़के नसरुद्दीन के साथ हुआ था। करीब दो साल पहले पत्नी से विवाद हो गया था। आरोप है कि दहेज में कम रकम की बात पर कहासुनी हुई थी और उसने तीन तलाक बोलते हुए पत्नी को छोड़ दिया था। कुछ महीने पहले पत्नी ने पति सहित उसके परिवार के ऊपर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। पति लगातार केस उठाने की बात कहते हुए धमकी दे रहा था। मंगलवार की शाम इसी बात को लेकर अपने ससुराल पहुंच गया और दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच चाकू से उसके पर हमला कर दिया।