{"_id":"57091f164f1c1b3821c810cd","slug":"a-women-killed-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में महिला की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 09 Apr 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा के राजी जगदीशपुर में शनिवार तड़के संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पैर जमीन से सटा होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक दिन पहले ही वह भाई के साथ मायके से ससुराल आई थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और जेठानी पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार महादेव झारखंडी के रहने वाले मछली व्यापारी भगवान दास ने बेटी कुसुम की शादी चार साल पहले झंगहा के राजी जगदीशपुर गांव निवासी बेलास पासवान के बेटे मंजीत से की थी। दोनों का दो साल का बेटा चीकू उर्फ आर्यन है। चार अप्रैल को कुसुम अपने भाई अमित के बेटे के जन्मदिन पर मायके आई थी। शुक्रवार शाम को अमित उसे ससुराल छोड़ आया था। जहां रात में किसी बात को लेकर मंजीत और कुसुम में विवाद हो गया।
इसके बाद शनिवार तड़के कुसुम की लाश कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली। घरवालों ने शव को नीचे उतारकर घटना की जानकारी उसके पिता और भाई को दी। अमित ने मंजीत और उसकी जेठानी पर दहेज के लिए बहन का उत्पीड़न करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर झंगहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एसओ झंगहा अनिल यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।