{"_id":"c6a31ed568c0e2371c04caa0a60935c0","slug":"a-women-died-after-burning-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की मौत, हत्या का आरोप
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के मोहनापुर में रविवार की दोपहर संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पिपराइच के महुअवां की रहने वाली महिला अर्चना की शादी जून 2012 में मोहनापुर के रहने वाले सोनू से हुई थी। आरोप है कि शरीर पर सफेद दाग होने के कारण अर्चना को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। रविवार की दोपहर एक बजे संदिग्ध हाल में वह अपने कमरे में झुलस गई। घरवालों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। शाहपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति सोनू ने एसओ को बताया कि अर्चना ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली थी।
देर शाम थाने पहुंचे अर्चना के पिता ने दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने के साथ ही जलाकर मारने का आरोप लगाया है। एसओ शाहपुर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।