फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a theif arrest, when he steeling goods from truck

ट्रक से सामान चोरी करते पकड़ा गया बदमाश

Tue, 10 May 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 10 May 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
a theif arrest, when he steeling goods from truck
Arrest
खोराबार में देवरिया हाईवे पर सोमवार की रात ट्रक से सामान चोरी करते समय दुकानदार ने बदमाश को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश के साथ ही मौके पर मिली कार को कब्जे में लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


देवरिया, गौरीबाजार के रामपुर कारखाना निवासी चंदन यादव किराना की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम ट्रक लेकर सामान खरीदने साहबजगंज मंडी आए थे। रात 12 बजे सामान लेकर वह देवरिया लौट रहे थे। खोराबार में रामनगर कड़जहां पेट्रोल पंप के पास ट्रक पिछला पहिया ब्रस्ट हो गया। चालक पंक्चर बनाने के लिए मिस्त्री की तलाश में बगल के रामपुर गांव में चला गया। चंदन ट्रक के सामने चादर डाल सड़क के किनारे सो गए। रात दो बजे के करीब देवरिया की तरफ कार से आए तीन युवक ट्रक के पास रुके।
विज्ञापन


तिरपाल काटकर ट्रक में रखा सामान कार में लाद रहे थे। आहट पाकर जागे चंदन ने एक बदमाश को पकड़ने के साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी और गांव के लोग दौड़ पड़े। पकड़े गए बदमाश के साथी कार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसकी पहचान सहजनवां, बोक्टा के रहने वाले कमलेश साहनी के रूप में हुई। फरार होने वाले दो बदमाश भी उसके गांव के हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। एसओ खोराबार रामअशीष ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed