फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A married women was found hanging the rope

फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

Fri, 13 Jan 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 13 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
A married women was found hanging the rope
फांसी - फोटो : फाइल फोटो
गोला, गोपालपुर के मठिया गांव में विवाहिता का शव कमरे में लगी कुंडी से लटकती मिली। विवाद के बाद पति ने गुस्से में पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था और थोड़ी देर बाद जेठानी ने शव को लटका देखा और शोर मचाया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलकर शव को कब्जे में ले लिया और पति को हिरासत में ले लिया है। गांव वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


मठिया गांव निवासी काशी का पत्नी कैलासी  (32) से आए दिन विवाद हुआ करता था। काशी मजदूरी करके जीवन यापन करता है। बृहस्पतिवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और मारपीट हो गई थी। नाराज पति काशी पत्नी को कमरे में बंद कर काम पर चला गया। दोपहर में जेठानी ने खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोल कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को हिरासत में ले लिया है। मृतक कैलासी के तीन बच्चे हैं, सत्येंद्र (12), जितेंद्र (11) और कोमल (6)।

विज्ञापन

बाराबंकी जाने के लिए निकले युवक की लाश मिली

खोराबार के बहरामपुर गांव के पास फोरलेन पर गुरुवार को युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। वह बाराबंकी स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वहीं जाने के लिए बुधवार को घर से निकला था। पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब से निकले मोबाइल नंबर से शिनाख्त कर भाई को सूचना दी। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। कुशीनगर, पड़रौना के बसहिया निवासी लतीफ का 25 वर्षीय बेटा कयामुद्दीन बाराबंकी में नौकरी करता था। हालांकि छह महीने से वह घर पर ही रह रहा था। भाई इमरान के मुताबिक वह दस दिन पहले ही बिहार के सीवान स्थित ससुराल से लौटा था और बुधवार की शाम बाराबंकी जाने के लिए घर से निकला था। गुरुवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने फोरलेन पर शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर पर फोन कर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। भाई ने हत्या की आशंका तो जताई है मगर किसी से दुश्मनी से इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed